हिंदी दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबगोष्ठी

राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्रपृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, गोवा द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष में 14-15 सितंबर 2020 को एक राष्ट्रीय वेबगोष्ठी  का आयोजन किया जा रहा है। “डिजिटल युग में भारतीय भाषाओं से जुड़ता विज्ञान” विषय पर आयोजित इस  दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के मूर्धन्य विशेषज्ञ अपने व्याख्यान देंगे।

 

वेबगोष्ठी में भाग लेने हेतु प्रतिभागी अपना पंजीयन निम्नलिखित लिंक के माध्यम से कर सकते हैं-

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeOxsc7K9WV7brEpR3ZetK8RHRGkXGzuMiq2MJbKrl-mxw21A/viewform?usp=pp_url